BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 2:21 pm
BIG NEWS : सचिन पायलट बोले- देश में बदलाव का माहौल, उज्जैन में कहा- भाजपा नेताओं के भाषण में बौखलाहट, जमकर बरसे भाजपा पर पायलट, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने उज्जैन में कहा, देश में बदलाव का माहौल है। वही वादे और आश्वासन से लोग ऊब गए हैं। पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा के नेताओं के भषण में बौखलाहट और गुस्सा दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं को म-म शब्द का खेल करने का बहुत शौक है। ये बात करते हैं मुसलमान-हिंदू की, मंदिर-मस्जिद की, मंगलसूत्र की।


पायलट उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट से प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में आए। चुनावी सभा में उन्होंने कहा, श्सरकार बनाने के लिए 272 सांसद चाहिए होते हैं। भाजपा को 400 सांसद क्यों चाहिए? कहीं न कहीं इनके जेहन में ये बात है, जो खुद इनके नेता बोलते हैं और आज मजबूरन भाजपा के शीर्ष नेताओं को खुले मंच से खंडन करना पड़ रहा है कि हम संविधान से छेड़छाड़ नहीं करेंगे, हम आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं करेंगे। आपको खंडन की नौबत ही क्यों पड़ी है? 400 पार तो 1984 में राजीव गांधी के सांसद आए थे, कभी उन्होंने बोला कि विपक्ष खत्म कर दूंगा।


पटवारी बोले- बाबा रामदेव ने 30 रु. का कहा था, पेट्रोल 100 रु./लीटर करा दिया
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, श्नजारा बता रहा है कि वक्त बदलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए वादों को 10 साल हो गए, इन 10 साल में क्या हुआ? 17 सरकारें गिराईं, 500 विधायक खरीदे, 200 सांसद दल-बदल हुए। काला धन स्विस बैंक से आना था, 15-15 लाख इसी से मिलने थे, इसकी तो लिस्ट नहीं आई, लेकिन एसबीआई की लिस्ट आ गई।


उन्होंने कहा, श्बाबा रामदेव ने कहा था कि पेट्रोल 30 रु/लीटर करा दूंगा, 100 रु./लीटर करा दिया। मणिपुर में बहनों का वस्त्रहरण हो रहा है, पीएम मोदी ने ऐसा देश बना दिया है।श् उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल करते हुए कहा कि महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं कराते।


पूर्व मंत्री यादव बोले- कमीशनखोर सरकार ने महाकाल को भी नहीं छोड़ा
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा, श्इस लोकसभा में कांग्रेस का सांसद बनने जा रहा है। मैं दावे से कहता हूं कि महागठबंधन की सरकार हम बनाने जा रहे हैं। ये कमीशनखोरों की सरकार है। इन्होंने बाबा महाकाल को भी नहीं छोड़ा। रीवा से भाजपा के सांसद 30ः कमीशन लेते हैं। रीवा सांसद ने 10 साल में 29 करोड़ रुपए कमीशन खाया है। हर काम का फिक्स रेट है।


राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, श्हमें मध्यप्रदेश में 5 सीट भी मिल गई तो इसका मतलब है कि विपक्ष की सरकार केंद्र में बन रही है।


परमार ने कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना भाजपा को नौटंकी लगता है
लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने कहा, श्जब मैंने शिप्रा मां के लिए आवाज उठाई तो इसे नौटंकी कहा। खान नदी डायवर्जन में लगभग 1 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना भाजपा को नौटंकी लगता है।श् उन्होंने कहा, श्भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया के तीन साथी पुनीत जैन, कपिल कटारिया, अकील खान ने किसानों की जमीन हड़पी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE