BREAKING NEWS
स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 4:19 pm
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में दहाड़े राजस्थान के पायलट, कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर की नामांकन रैली में हुए शामिल, गांधी चौराहा पर हुई सभा में साधा बीजेपी व मोदी पर निशाना, हिंदू-मुस्लिम व पाकिस्तान को लेकर कही ये बड़ी बात, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने आज गुरूवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनकी नामांकन रैली में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। नामांकन रैली के बाद गांधी चौराहा पर बड़ी सभा का आयोजन हुआ। सभा को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, सचिन पायलट व विवेक तन्खा ने संबोधित किया। 
इस दौरान जैसे ही सचिन पायलट का संबोधन शुरू हुआ तो वहां मौजूद कांग्रेसियों ने सचिन पायलट आई लव यू, सचिन पायलट आई लव यू के नारों से समूचे क्षेत्र को गूंजा दिया। इसके बाद पायलट ने मंच व सभा में मौजूद सभी लोगों का आभार माना और कहा कि मालवा के नीमच-मंदसौर ने सदैव मेरे परिवार को प्यार दिया है। लोकसभा का ये चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि चुनाव उन मुद्दों पर लड़ा जाए जो प्रत्येक वर्ग के हित में हो। लेकिन वर्तमान में जो दल सत्ता में उनकी ये कोशिश है कि दस साल राज करने के बाद एक बार फिर से जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाया जाए। भाजपा बहुत चतुर पार्टी है। उन्हें अभी हुए मतदान से पता चल गया है कि मामला गड़बड़ है। इसीलिए अब मोदी जी और भाजपा के अन्य नेता मूल मुद्दों को छोड़कर घुसपैठियों, मंगलसूत्र, हिंदू, मुसलमान, पाकिस्तान की बात कर रहे हैं। सचिन पायलट से पूर्व पीसीसी चीफ जीतू पटवारी व विवेक तन्खा ने भी जमकर भाजपा व मोदी पर निशाना साधा और संसदीय क्षेत्र की जनता से किसान के बेटे दिलीप सिंह गुर्जर को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने आव्हान किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE