BREAKING NEWS
NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 10:50 am
KHABAR : मनासा में श्रद्धापूर्वक मनाई नरसिंह जयंती, खंभा फाड़कर प्रकट हुए भगवान, हिरण्य कश्यप का किया वध, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर    

Share On:-

मनासा। नरसिंह जयंती पर मंगलवार शाम 6 बजे से गांधी चौक स्थित नगर नायक बद्रीविशाल मंदिर पर नृसिंह प्राकट्य उत्सव देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। गोधुली बेला में भगवान नरसिंह खंभा फाड़ कर प्रकट होकर हिरण्य कश्यप का वध किया। वध करते ही परिसर भगवान नरसिंह के जयकारों से गूंज उठा। भगवान नृसिंह की इस अनूठी लीला के मंचन को देखने के लिए नगर सहित अंचल से श्रद्धालु पहुंचे। पंडित शुभम उपाध्याय द्वारा मंत्रोच्चार कर नृसिंह पात्र में भगवान के अंश का प्रवेश करवाया। उसके बाद हिरण्य कश्यप ने खंभ का भेदन किया। भक्तों ने भगवान नृसिंह को कंधों पर उठाकर मंदिर मे प्रवेश करवाया।भगवान नृसिंह का आक्रोशित रूप मंदिर की सीढियों से नीचे उतर जाता है तो वह साल अनिष्टकारी माना जाता है। पुनः भगवान की आक्रोशित आत्मा को शांत किया जाता है। नगर में यह परंपरा कई बरसों चली आ रही है। इसको देखने के लिए हजारों की संख्या मे भक्त आते हैं। आयोजन के अंत में भगवान नरसिंह की आरती की गई ।मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे व आशीर्वाद दर्शन लाभ लेकर प्रसादी ग्रहण की। सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE