नीमच। शहर में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर अब जनता में विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। नीमच शहर के तमाम इलाकों में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। जनता का धैर्य जवाब दे रहा है।
वॉइस ऑफ़ एमपी की टीम जल संकट पर वार्डों की पोल खोल के तहत जब वार्ड नंबर 13 में पहुंची तो स्पष्ट और पर दिखाई दिया कि पानी का संकट किस तरह गहराने लगा है। हमारी टीम पानी सप्लाई के समय में वार्ड के विभिन्न इलाकों में गई, तो दिखाई दिया कि कई घरों के नलों में पानी नहीं आ रहा है तो कुछ नलों में पानी का प्रेशर बहुत कम है। पानी की कमी के चलते लोग हाथों पर हाथ धरे बैठे है। नगर पालिका टैंकरों से भी पानी देने में व्यवस्था ठीक से नहीं कर पा रही। लोगों को अपनी जेब खाली कर टैंकर मंगवाने पड़ रहे है। नगरपालिका खोखले दावे कर रही है। दरअसल पेयजल को लेकर जमीनी हकीकत भयावह है। नगरपालिका के जिम्मेदारों को बयानबाजी छोड़कर जनता की इस सबसे बड़ी तकलीफ पर ध्यान देना चाहिए।