नीमच। शहर के दशहरा मैदान से लगे फिरोज शाह पेट्रोल पंप के पास स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पीछे स्थित कन्हैयालाल पूरनदास (केपी) कन्फेक्शनरी दुकान पर बुधवार को अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आगजनी की घटना के कारण दो मंजिला स्थित इमारत के प्रथम तल पर बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दुकान में कन्फेक्शनरी का सामान रखा हुआ था। घटना दोपहर 03 बजे के आसपास की बताई जा रही है। आग लगने का कारण तापमान का अधिक होना और प्लास्टिक से सामान का बंधा हुआ होना बताया जा रहा है। नगरपालिका की दो फायर ब्रिगेड और एक अल्फ़्योलाइड की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से काबू पाया।
घटना स्थल पर बड़ी संख्या में प्रत्यक्षदर्शियों ने पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर चार से अधिक टैंकर तुरंत पहुंच गए। प्रोप्राइटर का नाम सुरेश गोविंदानी बताया जा रहा है।