BREAKING NEWS
NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2024, 11:46 am
KHABAR : शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति करेगी चित्रकला प्रशिक्षण का आयोजन, बच्चों को साथ लानी होगी ड्राइंग बुक और पैंसिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति द्वारा चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 25 से 31 मई 2024 तक किया जा रहा है, इसमें निःशुल्‍क रूप से पूर्व पंजीयन कराकर स्‍कूली विद्यार्थी सहित अन्‍य बच्‍चे शामिल हो सकते हैं।
कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव महेंद्र त्रिवेदी व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि कृति का चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 25 मई से गायत्री मंदिर रोड नीमच स्थित गायत्री शक्ति पीठ में शुरू होगा, जिसमें नीमच सहित अंचल के श्रेष्‍ठ एवं योग्‍य प्रशिक्षक द्वारा स्‍कूली विद्यार्थियों सहित अन्‍य बच्‍चों को प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 31 मई 2024 तक चलेगा। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्‍त करने के लिए निःशुल्‍क रूप से पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य रहेगा। शिविर में शामिल होने वाले बच्‍चों को ड्राईंग बुक, पेन, पैंसिल, कलर, शॉर्पनर व इरेजर स्‍वयं लाना होगा। चित्रकला प्रशिक्षण शिविर के संयोजक सत्‍येंद्र सिंह राठौड़, पुष्‍पलता सक्‍सेना व आशा सांभर बनाई गई है। चित्रकला प्रशिक्षण प्राप्‍त करने के लिए कृति संस्‍था के उपाध्यक्ष कमलेश जायसवाल (7000615831), सचिव महेंद्र त्रिवेदी (9977358181) व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा (9926070539) से संपर्क कर निःशुल्‍क पंजीयन कराया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE