BREAKING NEWS
NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2024, 11:58 am
KHABAR : गुरू गोरखनाथ प्रकट उत्सव के तहत निकली भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा, तुलसी विवाह एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महायोगी गुरू गोरक्षनाथ महाराज का प्राकट्य उत्सव अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 23 मई 2024 को भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा, तुलसी विवाह एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान आयोजित किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संरक्षक एवं आयोजक महंत लालनाथ योगी (आसन दरियानाथ सिद्ध पीठ, जावद) एवं महंत गोरधननाथ मठाधीश (सोमनाथ महादेव, पुष्कर रोड अजमेर) ने बताया कि आज 23 मई गुरूवार को प्रातः 8.30 बजे भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का टाउनहॉल से प्रारंभ हुई जो गांधी भवन, विजय टॉकीज चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, नया बाजार, पुस्तक बाजार होती हुई प्रातः 11 बजे टाउनहॉल पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुई। 
धर्मसभा में गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर एवं कटक उडीसा के योगाचार्य महंत योगी शिवनाथजी महाराज, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज उज्जैन, भर्तृहरि गुफा पीठाधीश्वर महंत पीर योगी रामनाथजी महाराज उज्जैन, धोलागढ पीठाधीश्वर प्रकाशनाथ जी जि.सलुम्बर (राज.), हठयोगी योग साधक सांवरनाथजी महाराज बामणी तह.आसीन्द जि.भीलवाडा, महंत योगी प्रकाशनाथजी मकरध्वज बालाजी धाम ब्यावर, महंत योगी कमलनाथजी प्रोफेसर संस्कृत विष्वविद्यालय जयपुर का मार्गदर्शन मिला। इस अवसर पर तुलसी विवाह एवं समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE