BREAKING NEWS
NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2024, 3:33 pm
GYAPAN : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नीमच के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे एसपी कार्यालय, उठाया दिनेश कदम के साथ हुई मारपीट का मुद्दा, ज्ञापन सौंप की आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नीमच के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर दिनेश कदम के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपीगण को गिरफ्तार करने की मांग की। 

सपा के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि यादव समाज के युवा दिनेश पिता बहादुर यादव के साथ हरगोविंद तिवारी और विजय तिवारी ने 17 मई को लड़ाई झगड़ा किया। साथ ही जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया गया। घटना के बाद नीमच सिटी थाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। लेकिन अभी तक हरगोविंद तिवारी और विजय तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि गोयल ने कहा कि आरोपी खुले घूम रहे हैं और दिनेश कदम पर केस वापस लेने का दबाव भी बना रहे है। एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया को दिए गए ज्ञापन में हरगोविंद तिवारी और विजय तिवारी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। ज्ञापन के दौरान रवि गोयल, पुष्कर सिंह चौहान, लाखन यादव, दिग्विजय यादव, कुंदन यादव, सतीश यादव, मोहन यादव, गौरव यादव, दर्शन यादव, मनोज यादव, हेमंत यादव सहित मोर्चे के कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE