BREAKING NEWS
BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     KHABAR : 7 लौटे, एक अब भी कतर की जेल में, कमांडर की.. <<     KHABAR : उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 4 दिन पहले.. <<     KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2024, 6:00 pm
KHABAR : हजरत चांदशाह वली बाबा के उर्स का आगाज 27 मई से, पहले दिन सुबह होगा ये कार्यक्रम, कव्वाल पार्टियां भी पेश करेगी कलाम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हजरत चांदशाह वली रे.अं.तामीर कमेटी महू रोड़ नीमच के तत्वाधान में हजरत चांदशाह वली बाबा के 49 वां उर्स शरीफ का आगाज 27 मई सोमवार को सुबह 8रू00 बजे कुरान ख्वानी से होगा। इसके साथ ही सुबह फजर के बाद अलम कुशाई की परंपरा पूरी होगी। शाम को चादर शरीफ पेश होगी,ईशा की नमाज के बाद शाम को मिलाद शरीफ का आयोजन होगा। कमेटी सदर हयात खांन बबलू भाई ने बताया की  स्वर्गीय एडवोकेट गजानंद शर्मा, मरहूम क़य्यूम भाई टांडे वाले उर्स की प्रेरणा स्त्रोत है । इसी श्रंखला में 28 मई मंगलवार को महफिले समां में सनम सुल्तानी एंड पार्टी उज्जैन,उमर कव्वाल अकरम साबरी पार्टी नीमच अपना कलाम पेश करेंगे। 29 मई बुधवार को हिजबुर्रेहमान एंड पार्टी कोटा राज. पगड़ी बंद तथा शैहजाद नवाब चिश्ती कव्वाल मंदसौर अपने नातिया कव्वालियां प्रस्तुत कर अकीदत के फूल पेश करेंगे। 30 मई गुरुवार को अल सुबह 5रू00 बजे बाद नमाज फजर कुल की रस्म अदा होगी। उर्स में पहले दिन चादर शरीफ मरहूम कयूम भाई टांडा वालों के यहां से शाम 5रू00 बजे मुख्य बाजारों से होती हुई। दरगाह शरीफ पर पेश की जाएगी। उर्स में प्रतिदिन लंगर ए-आम आयोजित होगा। सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बैठक में मजीद मुल्तानी, लाला बम्ब, संगत सिंह गौत्रा, इकबाल भाई, अनवर खान, सनी गौत्रा, बिट्टू गौत्रा आदि   उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE