BREAKING NEWS
BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     KHABAR : 7 लौटे, एक अब भी कतर की जेल में, कमांडर की.. <<     KHABAR : उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 4 दिन पहले.. <<     KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2024, 6:10 pm
KHABAR : कृति के प्रशिक्षण शिविर में 50 से अधिक स्‍कूली बच्‍चों ने सीखीं चित्रकला की बारीकियां, गायत्री शक्तिपीठ परिसर में हुआ आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के 50 से अधिक स्‍कूली बच्‍चों ने शनिवार को चित्रकला की बारीकियां सीखीं। साथ ही उनकी समस्‍याओं व जिज्ञासाओं का प्रशिक्षकों ने समाधान भी किया। मौका था कृति के चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का, जिसकी शुरुआत शनिवार से हुई।
साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति के चित्रकला प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत गायत्री मंदिर रोड पर गायत्री शक्तिपीठ परिसर में शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे हुई। प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत में मां सरस्‍वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्‍जवलन के साथ हुआ और इसके बाद मां की स्‍तुति कर प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में रचना ओझा, आर्ची सक्‍सेना, सुरेश खाटोड़, दीपक भट्ट व रमेश प्रजापति ने 50 से अधिक स्‍कूली बच्‍चों को चित्रकला की बारीकियां सिखाई। साथ ही बच्‍चों के प्रश्‍नों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रशिक्षण शिविर सुबह करीब 10 बजे तक चला, जिसमें अति‍थि के रूप में सुप्रभात योग मित्र मंडल के अध्‍यक्ष अनिल सिंहल, दिलीप चौधरी, जमनालाल जैन, अशोक मंगल, भारत विकास परिषद अध्‍यक्ष सुशील गट्टानी, सुनील सिंहल, सचिन खंडेलवाल शामिल हुए और उन्‍होंने कृति के चित्रकला प्रशिक्षण शिविर व बच्‍चों को हुनरमंद करने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव महेंद्र त्रिवेदी, किशोर जेवरिया, ओमप्रकाश चौधरी, रघुनंदन पाराशर, दर्शन सिंह गांधी, प्रकाश भट्ट, भरत जाजू, गणेश खंडेलवाल, राधेश्‍याम पाटीदार, कमलेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, सत्‍येंद्र सिंह राठौड़, सत्‍येंद्र सक्‍सेना, डॉ अक्षय राजपुरोहित, शरद पाटीदार, योगेश पाटीदार, एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा, पुष्‍पलता सक्‍सेना, आशा सांभर सहित अन्‍य सदस्‍य विशेष रूप से मौजूद रहे।
31 मई तक चलेगा चित्रकला प्रशिक्षण शिविर-
कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 31 मई तक प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक चलेगा। शिविर में नियत समय पर प्रशिक्षकों द्वारा स्‍कूली बच्‍चों को चित्रकला की बारीकियां सिखाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE