BREAKING NEWS
BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     KHABAR : 7 लौटे, एक अब भी कतर की जेल में, कमांडर की.. <<     KHABAR : उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 4 दिन पहले.. <<     KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2024, 7:30 pm
KHABAR : नौतपा ने पहले ही दिन लू के थपेडों ने झुलसाया, पारा पहुंचा 43 डिग्री पार, रातें भी हुई गर्म, कूलर-पंखों ने भी छोड़ा साथ, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। साल के सबसे गर्म नौ दिन, जिन्हें नौतपा कहा जाता है। इस साल ये 25 मई शनिवार से शुरू हो गया और 2 जून तक रहेंगे। नौतपा ने पहले ही दिन शनिवार को सूर्य की किरणों ने जमीन को चुल्हे पर तवे की तरह तपा दिया, हर आमजन को त्राहिमान -त्राहिमान करने पर मजबूर कर दिया।  भीषण गर्मी से पंखे हिटर का रुप धारण कर चुके हैं, पंखे ठंडी हवा फेंकने के बजाए गर्म हवा फेंकने लगे हैं।इन दिनों अंचल में रिकॉर्ड तोड झुलसा देने वाली भीषण गर्मी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। युवा बुजुर्ग तो ठीक है ही, पर छोटे छोटे बच्चे गर्मी से बिलखते रहे। जिसके मुंह से सुनों एक बात बापरे आज क्या गर्मी है। 

नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ने से प्रचंड गर्मी पड़ती है, ऐसे में किसी भी स्थिति में बगैर कुछ खाए घर से न निकले। आसमान से सूर्य देव आग के गोले बरसा रहे हैं आसमान से बरस रही भीषण तपन से जमीन को चूल्हे पर गर्म तवे की तरह तपा रही है। पंखों ने अपना धेर्य खो दिया है पंखे भी हिटर की तरह गर्म हवा फेंकने लगे हैं तो वहीं कूलरों ने भी आत्म समर्पण कर दिया है। एक तरफ खाई दुसरी तरफ कुंआ जैसी हालत हो गई है आमजन की, भीषण गर्मी में घर से बाहर जाएं तो लू के थपेडों की थापडे और घरों में रहे तो पंखों की हिटर की तरह गर्म हवा, जाएं तो कहां जाएं। दुकानों पर कूलर पंखों की मांग बढ़ने लगी है तो कूलरों की शाटेज भी हो गई है, ग्राहक दुकानों से बीना कूलर के ही बेरंग लोट रहे हैं। शनिवार को नौतपा के पहले दिन सीजन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 

आसमान से बरस रही आग के रूप में भीषण गर्मी से जमीन भट्टी पर तवे की तरह तप रही है। सूर्य के ताप और जमीन की भाप से आमजन का जिना मुश्किल हो गया है। शनिवार को अल सुबह से ही सूर्य देव आग बबूला हो गए थे जिससे सुबह 7 बजे ही आमजन पसीने से तरबतर दिखाई देने लगे थे। हर व्यक्ति के मुंह से एक ही बात बापरे आज क्या गर्मी है। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहते हुए भी भीषण गर्मी के तेवर बरकरार रहे , बादल छाए रहने से कोई असर नहीं हुआ। भीषण गर्मी का असर ज्यादा तर पौधों पर पड़ रहा है, पौधे के पत्ते लू के थपेडों से झुलस रहे हैं। वहीं पक्षी भी आसमान में विचरण करते दिखाई देना बंद हो गए हैं,अपनी जान बचाकर ठंडी नमी वाली जगह ढंढ रहे हैं। वहीं सड़कों एवं बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE