सरवानिया महाराज। प्रातः स्मरणीय, युग निर्माता, प्रतिपल वन्दनीय, उत्त्कांति प्रदाता, परम पूज्य आचार्य भगवन 1008 श्री रामलालजी मसा की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी श्री जिज्ञासा श्री जी म.सा. का देवलोक गमन सरवानिया महाराज में दिनांक 26.05.24 को रात 8 बजे हो गया है। आपकी डोल यात्रा आज दिनांक 27.05.24 को प्रातः 9 बजे महावीर भवन, सरवानिया महाराज जि.नीमच (म. प्र.) से श्री काल भैरव मुक्ति धाम सरवानियां महाराज ले जाई गई। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।