BREAKING NEWS
BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     KHABAR : 7 लौटे, एक अब भी कतर की जेल में, कमांडर की.. <<     KHABAR : उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 4 दिन पहले.. <<     KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2024, 1:29 pm
BIG NEWS : एमपी में भयानक हादसा, मजदूरों को लेकर जा रहा था ट्रक, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस और एंबुलेंस, कई परिवारों में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। शहर में मिनी ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा सोमवार तड़के 3.30 बजे एबी रोड पर म्याना से आधा किलोमीटर दूर हुआ। म्याना थाना प्रभारी संजीत माबई ने बताया कि मिनी ट्रक में 6 मजदूर, ड्राइवर और क्लीनर थे। शुरुआती तौर पर यह समझ आ रहा है कि शायद ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया से नीचे गिरा। 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में विष्णु (32) पुत्र रामपाल, मीर (30) पुत्र चोखेलाल, विकास (35) और रंजीत (25) पुत्र नत्थू सिंह की मौत हो गई। क्लीनर शाहरुख, ड्राइवर अशोक, नवाब समेत चार गंभीर घायल हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजदूर उत्तर प्रदेश में कानपुर के बताए जा रहे हैं। ड्राइवर अशोक रायबरेली का रहने वाला है। उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। 

कालपी से ट्रक में बैठे थे मजदूर- 
घायल और मृतक मजदूर कानपुर के रहने वाले हैं। उन्हें कर्नाटक जाना था। ट्रक में उनकी बाइक, खाना बनाने का सामान, कपड़े और दूसरा जरूरी सामान था। हादसे के बाद सारा सामान बिखर गया। मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वे लोग गुना के लिए रवाना हो गए हैं।

ट्रक ड्राइवर क्लीनर शाहरुख ने बताया, श्रायबरेली की गाड़ी है। हम फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) से शुजालपुर (शाजापुर, मध्यप्रदेश) जा रहे थे। मजदूर कालपी (जालौन, यूपी) से बैठे थे। सो रहे थे, तभी गाड़ी डिवाइडर से भिड़ गई। पुलिस ने हमें अस्पताल पहुंचाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE