मनासा। सोमवार दोपहर कंजार्डा से डीकेन मार्ग पर पहाड़ी घाट पर बाईक फिसलने से बाईक सवार दो व्यक्ति सडक दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए। घायलों को मनासा थाना 108 एंबुलेंस से मनासा शासकीय अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। यहां से निजी साधन से मंदसौर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार जोधा पिपलिया निवासी मुकेश पोरवाल उम्र 55 वर्ष व रामप्रसाद डांगी उम्र 60 वर्ष डिकेन से मनासा की ओर आ रहे थे। तभी कंजार्डा घाट के मोड पर घाट उतरते समय मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और दोनों व्यक्ति खाई में जा गिरे। मौके से गुजर रहे लोगों ने मनासा थाना 108 एंबुलेस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना 108 पायलेट चंद्रकांत शर्मा और ईएमटी लोकेश शर्मा उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायल व्यक्ति के सिर और कंधे में गंभीर चोट आई। मनासा शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को निजी वाहन से मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।