BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2024, 11:00 am
REPORT : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ने मनाई चाचा नेहरू की पुण्य तिथि, जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा- पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आज भारत देश का जो स्वरूप है इसके पीछे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की सोच है। वह भारत को विश्व का सिरमौर बनाना चाहते थे। उन्होंने बड़े-बड़े डेम और आधुनिक कारखानों की नींव रख देश के नौजवानों को काम दिया। बड़े-बड़े बांधों और नहरों की सिंचाई की व्यवस्था कर भारत में हरित क्रांति की जिससे देश आज खाद्यान के मामले में आत्मनिर्भर हो गया। सम्पूर्ण विश्व उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारता हैं, क्योंकि बच्चों से उन्हें अगाध प्रेम था। 
उक्त विचार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने गाँधी भवन में जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। सर्वप्रथम पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गजेन्द्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स, वरिष्ठ नेता बाबू सलीम, जिला महामंत्री मनोहर अंब, धर्मेन्द्र परिहार, इलियास भाई, जावेद दुर्रानी, विनोद बोरीवाल, संजय पंवार, नाहर खा पहलवान ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनोहर अंब ने व आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE