BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2024, 11:15 am
BIG NEWS : कांग्रेस के उज्जैन-आलोट लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार पहुंचे स्ट्रांग रूम, अधिकारियों के बार-बार स्ट्रांग रूम तक आने पर जताई आपत्ति, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। लोकसभा चुनाव की मतगणना के पहले उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने रतलाम पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और यहां की सुरक्षा व्यवस्था देखी। निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में सांसद प्रत्याशी महेश परमार ने अधिकारियों के बार-बार स्ट्रांग रूम तक आने पर आपत्ति जाहिर की।

उल्लेखनीय है की 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होनी है, जिसमें अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में ईवीएम की सुरक्षा और अन्य व्यवस्था को देखने के लिए उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने आज रतलाम पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां मतगणना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से भी चर्चा की।अधिकारियों के बार-बार आने पर ली आपत्ति स्ट्रांग रूम को देखने के बाद कांग्रेस के उज्जैन लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उज्जैन लोकसभा सीट की आलोट विधानसभा की मतगणना रतलाम में होनी है। इसलिए वह आज स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल को देखने यहां आए हैं। यहां विजिटर बुक को देखने पर पता चला कि एसडीएम, एडीएम आदि अधिकारी बार-बार स्ट्रांग रूम तक आ रहे हैं, जबकि उज्जैन में ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है कलेक्टर भी कुछ विशेष होने पर ही स्ट्रांग रूम में आते हैं। बार-बार अधिकारियों के स्ट्रांग रूम तक आने को लेकर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि वह निर्वाचन आयोग के नियम को हम देखेंगे उन्होंने यह भी हैं कहा कि उज्जैन और रतलाम में नियम। अलग-अलग तो नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद तहसीलदार ऋषभ ठाकुर को इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE