BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2024, 1:01 pm
KHABAR : सिंगोली में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, कांग्रेस अध्यक्ष नागोरी सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बा स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर सोमवार रात करीब 9 बजे देश प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष  नागोरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मंगलवार सुबह प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बारी बारी पंडित जी के चित्र पर कुमकुम का तिलक लगाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने कहा कि देश की करोड़ों जनता के ह्रदय सम्राट रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ऐशो आराम की जिंदगी न अपनाते हुए स्वाधीनता के लिए संघर्ष करना स्वीकार किया। तत्सम परिस्थितियों में पत्नी का देहांत होने के बाद सत्याग्रह आंदोलन में कूद पड़े।
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पूर्ण स्वराज्य की शपथ ली और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधान मंत्री बनकर देश को विश्व के चोटी के राष्ट्रों के मध्य लेजाकर स्थापित किया। तथा देश के चहुमुखी विकास के लिए प्रयत्नशील रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE