चित्तौड़गढ़। दस दिवसीय सनातन संस्कार शिविर के आठवें दिन शिविरार्थियों ने संध्या उपासना करते हुए कीर्तन का लाभ भी प्राप्त किया । शिविर प्रभारी राकेश गील एवं राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आज शिविर में पधारे विप्र समाज के व्यवसायी एवं वरिष्ठ लादूलाल उपाध्याय का सम्मान वयोवृद्ध शिवलाल शर्मा, पंडित दिनेश तिवाड़ी, मदनलाल शर्मा उपरेड़ा, जगदीश शर्मा डेरी, अशोक जोशी आदि ने माला उपरना द्वारा किया । साथ ही पधारे अनुराग शर्मा श्रीनाथ जल,का भी स्वागत विद्वदज्जनों के सानिध्य में बटुकों ने स्वस्तिवाचन करते हुए किया । ज्योतिषाचार्य विकास उपाध्याय द्वारा आज शिविर में उपस्थित बटुकों बालक बालिकाओं को षोडशोपचार पूजन विधि, पंचोपचार पूजन विधि एवं ज्योतिष संबंधी जानकारी प्रदान की गयी । विद्वान् पंडित रजनीश दाधीच , प्रो श्यामसुन्दर पारिक एवं कृष्णगोपाल शर्मा ,शास्त्री अनिल जोशी ने बटुको को अध्यात्म, शास्त्र परंपरा ज्ञान कराया । दैनिक जीवन में संस्कृत बोलने का अभ्यास भी करवाया गया । छोटे बच्चो ने संस्कृत गीत स्तोत्र मंत्रों के पाठ से पूरे मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया । बालकों ने मंदिर में जाकर देव पूजन विधि समझने के साथ ही प्रदक्षिणा आरती आदि के नियम भी जाने ।
सेवानिवृत्त कलेच ओमप्रकाश उपाध्याय के सानिध्य में अशोक उपाध्याय,संदीप उपाध्याय, शिवशंकर व्यास, भारत चाष्टा आदि शिविर व्यवस्था में जुटे रहे । बटुको को प्रतिदिन जलपान के क्रम में आज अल्पाहार व्यवस्था सहयोग मदनलाल शर्मा उपरेडा द्वारा प्रदान किया गया । पंडित बद्रीलाल शर्मा, दीपक शर्मा, रत्नेश शर्मा, कमलेश भारद्वाज, किशन शर्मा , जितेंद्र शर्मा सहित पंडित महानुभाव भी व्यवस्था हेतु पूर्ण रूप से संलग्न रहे ।