कंजार्डा। विद्या भारती ग्राम भारती मनासा द्वारा आयोजित नवीन आचार्य शिक्षण वर्ग 27 मई 2024 से 02 जून 2024 तक सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में आयोजित हो रहा है। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती, प्रणवाक्षर ओम,व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया। अतिथि के रूप में उज्जवल पटवा (भाजपा नेता) मोतीलाल धाकड़ (वर्ग संयोजक) मंगलसिंह चंद्रावत (जिला प्रमुख ग्राम भारती मनासा) नानालाल चौधरी (पूर्व सरपंच व फार्म चौधरी पंप)बद्रीलाल धाकड़ (कोषाध्यक्ष धाकड़ समाज) कन्हैयालाल सोलंकी (समाजसेवी) घनश्याम मालवीय (वर्ग महाप्रबंधक) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परिचय विनोद धनगर वर्ग शिक्षक ने दिया। वहीं स्वागत दिलीप नागदा मुख्य शिक्षक ने किया। संचालन बनवारी लाल मोड़ ने किया।
जिला प्रमुख ने विद्या भारती का लक्ष्य विषय पर मार्गदर्शन करते हुए कहा कि चलो जलाएं दीप वहां जहां आज भी अंधेरा है अर्थात सामाजिक चेतना को जागृत कर समाज के अंतिम व्यक्ति को भी राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य है विद्या भारती का यह लक्ष्य अपने आप में इतना स्पष्ट है एवं इतना सुविचार है ।कि कुछ और करना शेष नहीं रहता। लक्ष्य साफ-साफ बताता है कि हमारे देश में विदेशी नहीं राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली हो , जिससे हिंदुत्व निष्ठ युवा पीढ़ी निर्मित हो जो राष्ट्र के उत्थान हेतु समर्पित हो इससे इससे बढ़कर व्यक्ति और राष्ट्रहित का विचार नहीं हो सकता इसी लक्ष्य की पूर्ति में विद्या भारती प्रयत्नरत है ।दुनिया का कोई भी तंत्र बिना लक्ष्य के नहीं चलता है ।विद्या भारती ने भी अपना एक लक्ष्य बनाया है जिसके अंतर्गत एक ऐसी राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का विकास करना है जिसमें सभी भैया/ बहिनों का सर्वांगीण विकास हो सके और अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक करके इस राष्ट्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान प्रदान कर सके, जो आगे चलकर हिंदुनिष्ठ हो।
अर्थात जिनके द्वारा जीवन जीने की कला का निर्माण हो सके और राष्ट्रभक्ति की बात कर सके, एवं उसका जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित हो इस प्रकार के भैया/ बहनों को तैयार करना है।तभी हम संपूर्ण विश्व को एक सही दिशा कि ओर ले जा सकेंगे।
शारीरिक शिक्षा योग शिक्षा संगीत शिक्षा संस्कृत शिक्षा एवं नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के द्वारा हम सब मिलकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएंगे । उक्त जानकारी हीरालाल रावत प्रचार प्रमुख ने दी।