कंजार्डा। कुकड़ेश्वर सहस्त्र मुखेश्वर शिक्षण समिति मनासा के सदस्यों की साधारण सभा की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में सह प्रांत प्रमुख कैलाश धनगर जिला समिति अध्यक्ष मदनलाल झंवर मनासा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ अतिथियों ने परंपरा अनुसार मां सरस्वती प्रणवां अक्षर ओम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात परंपरा अनुसार विद्यालय समिति के सदस्य बाबूलाल धाकड़ एवं पालक दिनेश धाकड़ ने सभी सदस्यों के कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया और विद्यालय की ओर से सभी सदस्यों को प्रतीक स्वरूप उपहार दिया। बैठक में पूर्व के वर्षों में किए गए सभी कार्यों का लेखा-जोखा समिति के सामने रखा गया।
इस अवसर पर उप समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ उपाध्यक्ष प्रेम सुख पाटीदार भाटखेड़ी सचिव रमेश रावत सारसी सहसचिव समरथ गुर्जर देथल कोषाध्यक्ष मोहनलाल रावत बरडिया पदेन सदस्य घनश्याम मालवीय दिनेश शर्मा भाटखेड़ी को नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने विद्यालय प्रांगण में मां के नाम एक पौधा का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय ने सत्र 2024- 25 का संपूर्ण जिलांश का चेक उपस्थित अतिथियों को दिया।
इस अवसर पर साधारण सभा की बैठक में सचिव यशवंत सोनी सह सचिव गोविंद पोरवाल कोषाध्यक्ष समरथ गुर्जर सदस्य मोतीलाल धाकड़ युगल व्यास शिव सेन गोपाल बसेर जिला प्रमुख मंगल सिंह चंद्रावत कार्यालय प्रमुख कमलेश वेद उपस्थित थे। साधारण सभा की बैठक के पश्चात समिति सदस्यों ने सरस्वती शिशु मंदिर चौकड़ी विद्यालय के लिए भूमिका निरीक्षण किया और अपनी सहमति प्रदान की तत्पश्चात समिति सदस्यों ने प्राकृतिक पर्यटन स्थल झरनेश्वर महादेव का आनंद लिया और भोजन किया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर चौकड़ी विद्यालय समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।