BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2024, 4:36 pm
KHABAR : मनासा नप में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ कार्यशाला संपन्न, सफाई मित्रो का किया सम्मान, नपाध्यक्ष डॉ. सीमा तिवारी ने कहा- ट्रेचिंग ग्राउंड में लगेगी कचरा सेगरिकेशन मशीन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर परिषद ट्रेचिंग ग्राउंड पर कचरा सेगरिकेशन मशीन लगेगी। सीवरेज लाइन के लिए भी नगर परिषद जल्द टेंडर जारी करने वाली है। आज नगर चेन की सांस ले रहा है तो इसकी मुख्य कड़ी सफाई मित्र है। आप सभी ने नगर को साफ सुथरा रखा और मनासा नगर के नागरिकों ने सिटीजन सर्वे में नगर की साफ सफाई को सराहा। इसी में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सिटीजन सर्वे में मनासा नगर परिषद ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया और हमे मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिला। आप सभी स्वच्छता मित्रो को बधाई दी। आज इसी के लिए आप सभी का सम्मान किया जा रहा है। 
यह बात नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने कही। वह नगर परिषद मनासा सभाकक्ष में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान अंर्तगत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सफाई मित्रो एवं स्वच्छता हीरो का सम्मान किया। नगर के 15 वार्डाे से हर वार्ड से एक महिला एवं एक पुरुष सफाई मित्र को शिल्ड ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर ने कहा स्वच्छता मित्र हमेशा सफाई किट जैकेट, ग्लब्स,  व गम बूट पहनकर ही नाले में उतरे। संसाधन की कोई कमी नही है। परिषद पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करा रही है। नगर परिषद उपाध्यक्ष किशोर जोलानीया, स्वच्छता सभापति राजू माली,पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र मारू,  पार्षद प्रवीण जोनवाल, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर, बाबूलाल कुशवाह, दशरथ खटवा, सचिन राठौर आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर रवीश कादरी ने किया और आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरदास सेनानी ने किया। 
शिल्ड प्रदान कर किया स्वच्छ्ता हीरो का सम्मान-
नगर परिषद में इस अवसर पर हर वार्ड से एक महिला एक पुरुष इस तरह करीब 30 सफाई मित्रो का सम्मान किया। वही परिषद ने नगर में 24 घण्टे स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे स्वच्छता हीरो को शिल्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर सफाई प्रशिक्षण के तहत सफाई मित्रो को बड़ी स्क्रीन पर स्वच्छ्ता फ़िल्म दिखाकर जागरूक किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE