BREAKING NEWS
शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<     BIG NEWS : राशमी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी के.. <<     BIG NEWS : सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2024, 5:04 pm
KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था व विश्व हिंदू परिषद ने निभाया अपना फर्ज, गोपाल गोशाला में पहुंचकर किया पौधारोपण, उपस्थितों को बताया पर्यावरण का महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था और विश्व हिंदू परिषद द्वारा गोपाल गौशाला में पौधारोपण का कार्य बहुत ही सुंदर और चमत्कारिक ढंग से किया जा रहा है। नीमच की समाजसेवी संस्था और उसके प्रतिनिधि अद्भुत है,यह लोग अपने लक्ष्य के प्रति वचनबद्धता के साथ कार्य को अंजाम देते हैं। पर्यावरण के प्रति संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था का काम निश्चित रूप से सराहनीय है। यह बात नीमच कलेक्टर दिनेश जैन ने हवाई पट्टी रोड पर गोपाल गौशाला में आयोजित पौधारोपण के कार्यक्रम में कही। उल्लेखनीय है कि संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था और विहिप द्वारा आज गोपाल गौशाला में विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार 1251 पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि नगर वन का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। हमने पक्षियों के घरौंदे उजाड़ कर उस पर अतिक्रमण कर लिया।पर्यावरण के साथ हम‌ने खिलवाड़ किया है। अब पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को समझना होगा। स्वाति चोपड़ा ने जोर देकर कहा कि विकास कम होगा तो चलेगा, लेकिन ऑक्सीजन कम हो जाएगी तो नहीं चलेगा। इस अवसर पर पारस पटवा ने घोषणा की, कि पौधों के संरक्षण में प्रतिमाह आने वाले 10000 रूपए के खर्च को गोपाल गौशाला वहन करेगी। बताते चलें कि संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था पिछले 10 वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में तन मन धन से समर्पित ढंग से काम कर रही है। संस्था ने पिछले 10 वर्षों में 50 हजार पौधे लगाए हैं। इस अवसर पर  डीएफओ ने बताया कि वन विभाग द्वारा 8 लाख 75 हजार पौधे पिछले साल लगाए गए हैं। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर चंद्रशेखर धार्वे, किशोर बागड़ी, निर्मल नरेला, अजय भटनागर, डॉक्टर यशवंत पाटीदार भी मंचासीन रहे। संचालन नवीन अग्रवाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE