BREAKING NEWS
शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<     BIG NEWS : राशमी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी के.. <<     BIG NEWS : सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 12:53 pm
KHABAR : गांव मोकड़ी में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने मनासा अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, घटिया निर्माण में जांच की मांग, क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। विकासखंड के ग्राम पंचायत मोकड़ी के हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर वहा के ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगो का हस्ताक्षर किया हुआ 7 सूत्रीय मांग का ज्ञापन मनासा एसडीएम पवन बारिया को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गांव में पिछले महीने पहले हुवे नाला निर्माण जो की हल्की बारिश मैं पूरी तरह से गिर गया है जो घटिया निर्माण की पोल खोलता देख रहा है। पूर्व में बने नाले की कोई साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, और जहा जरूरत है वहा नाले का निर्माण न कर के जगल के पानी को गांव में लाने के लिए नाले का निर्माण किया जो की पूरी तरह हो रही मनमानी को दर्शा रहा है।

- हल्की सी बारिश में ही स्कूल का ग्राउंड पूरी तरह से पानी में डूब गया कारण यह है कि उसके निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जहां नाले का निर्माण होना चाहिए था जिससे बच्चे बच्ची को परेशानी ना हो लेकिन अपने मतलब के लिए नाले का निर्माण ग्राम पंचायत मोकड़ी में करवाया गया।
- ग्राम पंचायत में लगी स्ट्रीट लाइट सही नहीं की जा रही जिस से रात में गांव वाले को परेशानी हो रही है गांव के नागरिकों के द्वारा इस बारे मैं कही बार सरपंच और सचिव को बताया गया जानकारी भी दी गई पर उस पर कोई करवाई नहीं की जा रही है जिस से बारिश के मौसम में लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
-सीसीटीवी कैमरे जो की गांव में न लगाकर ना ही पंचायत में लगाकर सरपंच द्वारा अपनी गली और अपने घर पर लगा लिए है इस से भी गांव वालो मै नाराजगी है ।
-गांव में घर- घर पानी के लिए लग रही पाइप लाइन कही स्थान पर फूट रही है जिससे उसमे गंदा पानी जा रहा है वही पानी फिर पूरे गांव में सप्लाई किया जा रहा है जिस से लोग बीमार हो रहे । इस पर किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति का ध्यान नहीं जा रहा है। साथ ही 2-3 ट्यूबेल ऐसे भी है जहा बिल्कुल पानी नही है वहा पर भी मोटर पाइप,कैबिन आदि लगा कर सरकार के पैसे का फिजूल खर्च किया गया।
-तालाब में किया गया गहरीकरण पूरे तालाब में न कर के एक ही स्थान पर अधिक गहरा कर दिया जहा पर दुर्घटना होनी की पूरी संभावना है एक ही स्थान पर गहरा करने का मुख्य कारण है अच्छी मि‌ट्टी को बेचना जो मि‌ट्टी खेत के योग्य थी वहीं मिट्टी पैसे लेकर बेच दी गई ।इस पर भी गांव वाले की नाराजगी साफ देखी जा सकती है ।
- गांव के मुख्य मार्ग की हालत इतनी खराब है जहा पैदल निकलना भी मुश्किल है कीचड़ और गंदगी से भरे पड़े है।

इन 7 बिंदुओं को लेकर मोकड़ी के ग्रामीणों ने लिखित आवेदन एसडीएम पवन बारिया को सौप ठेकेदार सरपंच सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE