BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 6:09 pm
KHABAR : नीमच जिले के गांव आंतरी बुजुर्ग के सरपंच विष्णु मेघवाल की पीड़ा, एएसी-एसटी वर्ग का होने के कारण नहीं हो रही सुनवाई, गांव के दबंग कर रहे ये काम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश में नीमच जिले के गांव आंतरी बुजुर्ग के सरपंच विष्णु मेघवाल की पीड़ा यह है कि एससी एसटी वर्ग का होने के कारण उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। गांव में दबंग लोग शासकीय भूमि पर, नदी नाले और गोचर की जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा कर रहे है। लेकिन नोटिस देने के बावजूद कोई उसकी बात मानने को तैयार नहीं है... और इस पर हद यह है कि जब वह कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग मांगने जाता है तो कोई उसका हाथ थामने को तैयार नहीं। ऐसे में आज दलित जाति से आने वाला सरपंच विष्णु मेघवाल असहाय और लाचार होकर आंतरी बुजुर्ग की शासकीय भूमि को बचाने के लिए गांव वालों को साथ लेकर नीमच के जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन दिया। उसने अपनी फरियाद में कहा कि गांव के बड़े-बड़े लोग बिना कागज पेश किये अपनी मर्जी के मुताबिक सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। तालाबों पर अतिक्रमण हो रहा है। 16 हेक्टेयर का तालाब अब मात्र 4 हेक्टेयर का रह गया है। पंचायत ने इन लोगों को नोटिस दिया। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।पूर्व में तहसीलदार और कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।अतिक्रमणकर्ता राजनीतिक रसूख भी रखते है। फिर एक बार आज गांव वालों को साथ लेकर कलेक्टर कार्यालय पर सरपंच ने ज्ञापन देकर अतिक्रमण कर्ताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। देखना होगा इस बार प्रशासन सरपंच की बात को कितना तवज्जो देता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE