BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 6:58 pm
NEWS : अग्रता पब्लिक स्कूल श्रीरामपुरा (नरेना) में अध्ययन करने वाली बालिका को स्कूल की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल किट भेंट, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अग्रता पब्लिक स्कूल श्रीरामपुरा (नरेना) में अध्ययन करने वाली बालिका कोमल वर्मा को प्रोत्साहन के रूप में दीक्षा क्लासेज दूदू की ओर से कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, बैग ,ड्रेस, टिफिन ,बोतल , ड्राइंग बॉक्स आदि की सहायता दी गयी स इस मौके पर दीक्षा क्लासेज के निदेशक महेंद्र कुमार बेरवा ने कहा कि इस बालिका से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए, जिस बालिका के जन्म से दोनों हाथ नहीं है वह अपने पैरों से लिखकर के कक्षा 10 में अध्ययन कर रही है स इस बालिका के जोश, जुनून और जज्बे को नमन, जो कक्षा में पढ़ ही नहीं रही बल्कि कक्षा में टॉपर है। 

उन्होंने कहा मैं धन्यवाद देना चाहता हूं इस बालिका के माता-पिता और गुरुजनों को । साथ में धन्यवाद देना चाहता हूं इस बालिका की सहेली प्रियंका वर्मा  जो इस बालिका का बैग पकड़ कर साथ में लेकर जाती है और इसके दिनचर्या के सभी काम करवाती है। विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं मैं इस बालिका के प्रथम शिक्षा के गुरु भंवर सिंह मोरुडा जो ब्राइट फ्यूचर एकेडमी विद्यालय के डायरेक्टर हैं । आपने इस बालिका को कक्षा एक से कक्षा आठ तक अलग अध्यापिका लक्ष्मी कुमावत को लगा करके पढाया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं अग्रता पब्लिक स्कूल के निदेशक गोविंद प्रजापत को जिन्होंने बालिका को आगे की पढ़ाई के लिए निशुल्क रूप से पढाने की जिम्मेदारी उठाई और निशुल्क वाहन सुविधा लगाई । मालेडा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरजमल कटारिया का आभार जताया जिन्होंने आर्थिक सहायता भी दी। दीक्षा क्लासेज दूदू की ओर से पिछले 4 वर्षों से लगातार इस बालिका को स्टडी किट दिया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE