BREAKING NEWS
शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<     BIG NEWS : राशमी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी के.. <<     BIG NEWS : सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2024, 10:13 am
BIG BREAKING : एमपी के बीजेपी पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है। 67 साल के प्रभात झा काफी लंबे समय से बीमार थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 


बता दें कि प्रभात झा प्रभात झा बीजेपी के कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह एमपी से राज्यसभा सदस्य थे। दिसंबर 2012 तक एमपी बीजेपी के अध्यक्ष रहे। वह बीजेपी के मुखपत्र कमल संदेश के संपादक भी रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआत की थी। 


बीजेपी नेता प्रभात झा के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, भाजपा वरिष्ठ नेता, बीजेपी एमपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE