नीमच। श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर मंडल ट्रस्ट पुस्तक बाजार नीमच के तत्वावधान एवं आचार्य जिनसुंदर सुरि जी महाराज साहब की पावन निश्रा में चातुर्मास के मध्य आचार्य श्री के शिष्य रत्न तत्वरुचि महाराज के श्रीमुख से 26 जुलाई को सुबह 9.15 से 10.30 बजे तक जैन भवन में श्री रामायण जी जैसे महान ग्रंथ पर विशेष अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित हो रही है।
श्री संघ ट्रस्ट सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि जिसमें पति बनना है तो राम जैसा बनो, पत्नी बनना है तो सीता जी जैसे बनो, भाई बनना है तो भरत जैसा बनो, भक्त बनना है तो हनुमान जैसा बनो, आदि प्रमुख विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मेवाड़ मालवा क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी लोगों ने उपस्थित होकर धर्म ज्ञान का पुण्य लाभ ग्रहण किया।