नीमच। भारत रत्न मिसाईल मेन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की योमै वफात 27 जुलाई के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारी नगर मंडल के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ एवं समस्त जनप्रतिनिधि के संयुक्त तत्वावधान में नीमच नगर के बघाना नाका नम्बर 4 के पास इकरा इंग्लिश मीडियम स्कूल के परिसर में 50 वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही स्कूल में अध्ययनत बालक बालिकाओं को पेन का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे का रहेगा। उक्त जानकारी भाजपा असं मोर्चा जिला महामंत्री जिला कार्यसमिति सदस्य मो. शकील कुरैशी द्वारा दी गई।