मनासा। क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 6 बजे ग्राम भाटखेड़ी से राजस्थान के प्रसिद्धी धार्मिक स्थल जोगणीया माताजी धाम तक तीन दिवसीय पैदल यात्रा रवाना हुई।
शनिवार सुबह यात्रा में शामिल हुए शिव पोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भाटखेड़ी के युवाओं द्वारा 13वीं पैदल यात्रा ग्राम भाटखेड़ी के शेषावतार मन्दिर से ढोल-ढमाकों के साथ सुबह 6 बजे रवाना हुई जो 3 दिन में 100 किलोमीटर का सफर तय कर राजस्थान के प्रशिद्ध जोगणिया माता धाम पहुंचेगी। जहां दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना के साथ वापस रवाना होगी। वहीं पैदल यात्रा का चोराहा पर फूलों से स्वागत किया, जिसके बाद पैदल यात्रा ने रवानगी ली। इस पैदल यात्रा में करीब 60 से अधिक युवा शामिल हुए।