छिंदवाड़ा। सावन के पवित्र महीने में शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ रही है, खासकर छिंदवाड़ा के पावन धाम में पातालेश्वर में भगवान शिव का विशेष अभिषेक हो रहा है। सावन के दूसरे सोमवार पर छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध पातालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु भक्तों के द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया जा रहा है। सुबह 5 बजे से यहां भगवान को अभिषेक करने के लिए श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है ।
अपने आप में सिद्ध स्थान समझा जाने वाला यह पातालेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर प्राचीन समय से श्रद्धालु भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है खासकर महाशिवरात्रि पर्व और सावन के महीने में यहां सैकड़ो श्रद्धालु भक्त भोले बाबा के दर्शन कर उनसे अकाल मृत्यु से रक्षा और सुख समृद्धि का वरदान मांगने आते हैं।
पांच पुरोहित कर रहे हैं रुद्राभिषेक
पंडित तिलक गोस्वामी ने बताया कि सुबह 5 बजे से 5 पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्र उच्चार के साथ रुद्राक्ष अभिषेक किया जा रहा हैं। सावन के दूसरे सोमवार को यहां पर भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां रामायण का भी पाठ हो रहा है, वही दूर दूर से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने पहुंच रहे है।