BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2024, 5:00 pm
BIG NEWS : एमपी में भयानक सड़क हादसा, कॉलेज जा रहे छात्रों को ट्रक ने कुचला, सिर के ऊपर से गुजरा वाहन का पहिया, मची अफरा तफरी, पढ़े खबर

Share On:-

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। कॉलेज जा रहे छात्रों को इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दोनों छात्र की मौके पर ही मौत हो गए। हेलमेट पहने वाहन चालक के सिर के ऊपर से गाड़ी निकल गई। जिसके बाद एक छात्र का सिर कुचला गया। 

  

दरअसल इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। बाइक सवार चालक ने दुर्घटना से बचाव के लिए हेलमेट भी लगा रखा था, इसके बावजूद ट्रक के पहिये में आने से युवकों की मौत हो गई। हादसे में दोनों युवकों के सिर पर ट्रक का पहिया चढ गया था, जिससे दोनों का सिर चकनाचूर हो गया। क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस सहित पुलिस टीम को दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी दोनों युवकों के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे।

 
सूचना पर परिजन भी झाबुआ से धार पहुंच गए, इधर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार तिरला थाना अंतर्गत हाईवे पर पंप के समीप मंगलवार दोपहर के समय हादसा हुआ था। केटीएम बाइक क्रमांक एमपी-09 जेजे-6389 व ट्राले क्रमांक एमपी-11 एच- 1336 में टक्कर हो गई। बाइक सवार कृष्‍णा और मोहर सिंह की मौत हुई है। दोनों युवक साथ में ही कॉलेज की पढाई कर रहे थे। सुबह गांव से धार जाने का बोलकर वे निकले थे।  

 
कृष्णा ने बताया था कि कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा है। कृष्‍णा ने हेलमेट भी पहन रखा था, इसके बावजूद वाहन का पहिया सिर पर चढ गया। इधर हादसा किस प्रकार हुआ है, इसको लेकर पुलिस को अभी पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले की जांच में तिरला पुलिस टीम जुट गई है। टेलीफोनिक चर्चा में थाना प्रभारी मगनसिंह के साथ अनुसार बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हुई हैं,ट्राले को जब्त कर लिया गया है। मर्ग कायम कर जांच शुरु की जा रही है। पहिया सिर पर चढने के कारण युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE