BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2024, 1:08 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रावली कुड़ी और अलसुबह का वक्त, जब मवेशियों के बाड़े में अचानक हुआ कुछ ऐसा तो मच गया हड़कंप, घटना की भनक लगते हीे दौड़े ग्रामीण, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। नीमच जिले के रामपुरा वन्य क्षेत्र के गांव चेनपुरिया चारण बस्ती, रावली कुड़ी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मवेशियों के बाड़े में एक तेंदुआ घुस गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को भी सूचना दी है फिलहाल तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है।

बताया जा रहा है कि तेंदुआ सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच गांव के देवीदान चारण नामक व्यक्ति के बाड़े में घुस गया। वहां बाड़े में बोई गई ज्वार की फसल की आड़ में छिप गया है। जब यह ग्रामीणों की नजर में आया तो हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि चेनपुरिया चारण बस्ती, रावली कुड़ी गांव गांधीसागर सागर वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र से सटा हुआ है। चीता प्रोजेक्ट के लिए भी गांव से सटाकर तेंदुए के लिए बाड़ा बनाया गया है। जिसका ग्रामीण पहले ही विरोध कर चुके हैं। गांव में करीब 20 से 25 हजार से अधिक मवेशी है जो उक्त जंगल मे ही चरते हैं। यहां के लोग पशुपालन से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उनका मानना है कि पहले ही तेंदुए के आतंक से वे परेशान हैं, चीता प्रोजेक्ट के बाद मवेशियों के लिए ओर उनके लिए खतरा बढ़ जाएगा। उनके सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE