BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 3:52 pm
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया जी में हरियाली अमावस्या में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जारी की ये सूचना, पढ़े खबर 

Share On:-

मण्डफिया। दिनांक 04.08.24 को हरियाली अमावस्या के अवसर पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ पधारने वाले श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों के लिए दर्शन प्रवेश मार्ग यथावत् रखा गया है एवं दर्शन प्रवेश मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
श्रद्धालु दर्शनार्थियों की आवागमन सुविधा व मन्दिर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए अलग-अलग वाहन पार्किंग निर्धारित रखी गई है, जिसमें भादसोडा चौराहा फोर लेन से आने वाले वाहनों के लिए रेफरल चिकित्सालय के पास बाईपास पार्किंग, बानसेन व भदेसर मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कुरेठा बाईपास पेट्रोल पम्प के पास पार्किंग, निम्बाहेडा मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गौशाला रोड के पास व गोकुल विश्रान्ति गृह के सामने एवं आवरी माताजी मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गोकुल विश्रान्ति गृह के सामने स्थित पार्किंग निर्धारित रखी गई है।
केवल निर्धारित गेट/ मार्ग से ही प्रवेश दिया जाएगा एवं अन्य सभी गेट बन्द रहेंगें। दर्शनार्थियों से अपील है कि अपने साथ कीमती सामान, कैमरा, बैग आदि नही लावे व जेबतराशी व चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए स्वयं विशेष ध्यान रखें एवं मन्दिर व्यवस्थाओं में अपना सहयोग देवें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE