गरोठ। गरोठ कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, आने वाली 16 सितंबर को भारतीय किसान संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन तथा ज्ञापन के माध्यम से शासन को अवगत कराने के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानो की फसलों के उचित दाम नहीं मिलने को लेकर इस बैठक में चिंता जाहिर की साथ ही जो किसान भाई अपनी सोयाबीन फसल को उचित दाम नहीं मिलने के कारण हकाई कर नष्ट कर रहे हैं उनकी लड़ाई लड़ने के लिए इस बैठक में निर्णय लिया गया ,इसी प्रकार की बैठक कल मंगलवार को शामगढ़ कृषि उपज मंडी में रखी गई थी और आज बुधवार को गरोठ कृषि उपज मंडी में एक बड़े आंदोलन की तैयारी भारतीय किसान संघ कर रहा हैं।
बैठक में लिए गए निर्णय इस प्रकार हैं-
सोयाबीन का भाव प्रति कुंतल 7 हजार ₹ खरीदी की जावे,बिजली ट्रांसफार्मर सब्सिडी योजना अंतर्गत किसानों को दिया जावे ,बैठक की अध्यक्षता डूंगर सिंह सिसोदिया द्वारा की गई जिसमें यह रहे उपस्थित कृपाल सिंह सोलंकी, बालमुकुंद चौधरी , निहालचंद पाटीदार, प्रहलाद सिंह परिहार , शंभू सिंह वारनी भारत सिंह गुर्जर, देवी दयाल धाकड़, रामलाल माली, उपस्थित रहे ।