चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ग्रामीण प्रखंड चित्तौड़गढ़ द्वारा विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस को षष्ठी पूर्ति वर्ष के रूप में ग्राम लाखा का खेड़ा हनुमान जी मंदिर परिसर में मनाया।
ग्रामीण प्रखंड बजरंग दल गौ रक्षा संयोजक दशरथ सिंह ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के उपलक्ष में गांव लाखा का खेड़ा हनुमान जी मंदिर परिसर में ग्रामीण प्रखंड चित्तौड़गढ़ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन में संत हरिदास जी महाराज और विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मदन त्रिपाठी बजरंग दल जिला संयोजक मनोज कुमार साहू बजरंग दल सहजिला संयोजक कैलाश जाट ग्रामीण प्रखंड मंत्री सोहन कुमावत मिलन केंद्र प्रमुख रामप्रसाद पुरोहित ग्रामीण प्रखंड सह संयोजक राजू पुरबिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता जिला मंत्री मदन त्रिपाठी ने कहा कि किन परिस्थितियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संतों के सानिध्य में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई। कार सेवा से लेकर गौ रक्षा श्री राम मंदिर निर्माण आदि में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के युवाओं ने हमेशा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि हर गांव ढाणी ढाणी तक संगठन को पहुंचना होगा और हर घर से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति का सदस्य बनाना होगा तब जाकर हिंदू राष्ट्र निर्माण संभव होगा। शांति पाठ के साथ आयोजन को संपन्न हुआ। आयोजन में प्रखंड मंत्री सोहन लाल कुमावत राजमल शांतिलाल रतनलाल मुकेश दास मुकेश लक्ष्मण मुकेश नरेश चरण सिंह राजपूत लक्ष्मण मदन दिनेश पुरबिया विनोद गोरधन सिंह हेमराज पुष्कर किशन उदयलाल रूपलाल कमलेश रतन राधेश्याम कन्हैयालाल बालू सिंह देवेंद्र सिंह अजीत सिंह राधेश्याम गुलाब देवी लाल अरुण भगवान दास अमृत विनोद कैलाश मुकेश कुमावत नरेंद्र नाथ योगी आदि दायित्व वान कार्यकर्ता मौजूद रहे।