चित्तौड़गढ़। श्री बालाजी व्यायामशाला राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूर मेजर ध्यानचन्द का जन्मदिवस व्यायामशाला द्वारा मनाया गया। संचालक कमलेश गुर्जर व संरक्षक विष्णु शर्मा, अध्यक्ष कैलाश आगाल, कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली ने बताया कि श्री बालाजी व्यायामशाला के समस्त पहलवानो ने एक -दुसरे को बधाई देते हुए मुंह मीठा कराते हुए जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाएं दी साथ ही जन्मदिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया जिसमें अखाडे के पहलवानों व व्यायामशाला के पहलवानो की कुश्ती करवायी गयी जिसमें 41 किलो भार वर्ग मे कुणाल गुर्जर प्रथम , धर्मेन्द्र भांड द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर अंकित गोस्वामी रहे इसी प्रकार 45 किलो भारवर्ग मे कार्तिक गांछा प्रथम , द्वितीय पर रोहित रेगर , तृतीय महेन्द्र भील रहे, 50किलो भारवर्ग मे कार्तिक गुर्जर प्रथम, द्वितीय हिमांशु गुर्जर, तृतीय रजत वैष्णव एवं 55किलोग्राम भारवर्ग मे रणवीरसिंह राठोड प्रथम , द्वितीय पर अर्जुन गुर्जर, तृतीय देवेन्द्र सिंह एवं 60 किलोग्राम भारवर्ग में महेन्द्र आमेरिया प्रथम व देवेन्द्र धाकड द्वितीय व तृतीय किशन सालवी रहे।
जन्मदिवस कार्यक्रम में व्यायामशाला के कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली, पहलवान ललित भांड, दशरथ सनाढ्य, आलोकसिंह राठौड, जगपालसिंह राणावत, शारीरिक शिक्षक विजय गांछा, राजकुमार गांछा, प्रहलादगुर्जर, किशनपुरी गोस्वामी, राष्ट्रीय पहलवान पुष्कर गंगवाल, योगेन्द्रपाल सिंह, विजय माली, शारीरिक शिक्षक विनोद खटीक, राहुल गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, हिमांशु भांड, देवेन्द्रसिंह भाटी, अभयसिंह चौहान, गिरवर, अक्षत आमेरिया, प्रदीप माली, आदि मौजुद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यायामशाला के संरक्षक विष्णु शर्मा, और अध्यक्ष कैलाश आगाल ने किया।