मनासा। तहसील क्षेत्र के ग्राम भागल में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक स्कूल की बिल्डिंग देखते ही देखते धड़ाम से धराशाई हो गई। इस दौरान स्कूल स्टाफ और बच्चे घबरा गए। गनीमत यह रही के उस दौरान कोई स्कूल के बच्चे उस समय मौजूद नही थे नही तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार कुंडालिया पंचायत अंतर्गत आने वाले गांव भागल में शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय एक ही जगह संचालित होता है। जहां कक्षा 1 से 8 तक सभी बच्चे 2 भवन में पढ़ते है।उक्त स्कूल की बिल्डिंग झर्जर होने के कारण इसमें बच्चे बैठ नही रहे थे । वही बिल्डिंग के पास में शोचालय होने से सभी बच्चे सोच के लिए जाते है। वही दोपहर 2 बजे करीब स्कूल की बिल्डिंग अचानक धड़ाम से नीच जा गिरी ।गनीमत यह रही के उस दौरान कोई भी स्कूली बच्चे या स्टाप वहा मौजूद नही था नही तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था ।ग्रामीणों ने बताया के स्कूल बिल्डिंग के पास ही मुख्य रास्ता है उस दौरान वहा से कोई भी राहगीर नही गुजर रहा था नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।