BREAKING NEWS
KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में.. <<     KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2024, 10:46 am
BIG REPORT : नीमच-सिंगोली सड़क पर गढ्डे ही गढ्डे, वाहन चालकों की जान पर आ रही है बन, सरिये से भरा छोटा हाथी पलटा, कोई जनहानि नहीं, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। सरिये से भरा छोटा हाथी खराब सड़क के कारण बीच रास्ते में ही पलट गया। जिसके कारण सड़क किनारे खड़े दो मोटरसाइकिल वाहन सरिया उपर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए वहीं चालक सकुशल बच गया है। घटना में किसी भी तरह की जन हानी नही हुई है। 
गौरतलब है कि नीमच से लगाकर सिंगोली तक एमपीआरडीसी की इस सड़क की दशा बहुत खराब हो गई है। बड़े बड़े गड्ढे और जर्जर सड़क पर वाहन चलाना बड़ी मशक्कत का काम हो गया है। सड़क पर रोजाना करीब तीन हजार वाहनों का आना-जाना होता है। वाहन चालकों की मजबूरी हो गई है इस खराब सड़क पर सफर करना। बारिश के कारण इन गढ्डों में जमा पानी वाहन चालकों की जान पर बन ला रहा है। पानी जमा होने के कारण पता नहीं चलता कि सड़क कहा है और गढ्डा कहा। आये दिन लोग इस खराब सड़क के कारण दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। मध्यप्रदेश रोड़ डेवलपमेंट कारपोरेशन इस सड़क को पिछले एक साल से बनाने की बात तों कह रहा है लेकिन धरातल पर कुछ ऐसा नजर नहीं आ रहा है। खराब रोड़ के कारण लोगों में आक्रोश पनप रहा है। एमपीआरडीसी ने थोड़े दिनों पहले छोटे गढ्डों में चुरी और बड़े गढ्डों में पेवर ब्लॉग लगाकर राहगीरों को राहत देने की कौशिश की थी पर वो सफल नहीं हुई। उपर से जो चुरी और गिट्टी सड़क पर डाल कर लोगों की बलाएं लेने की स्कीम अब जगह जगह छोटे छोटे गढ्डों तब्दील होकर खुद ही बला बन गई है।  समय रहते एमपीआरडीसी इस सड़क की सुध ले वरना कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नप अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन ने बताया कि सड़क नगर परिषद की नहीं है बावजूद इसके दो बार शहर में सड़क पर चूरी और गिट्टी डलवाई । सड़क मार्ग को लेकर एमपीआरडीसी को नगर परिषद की तरफ से पत्र लिखा है कि लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी रही है रोज दुर्घटना घट रही है। सड़क की स्तथी जल्दी सुधारें। 

टेंडर हो गये है शिघ्र निर्माण प्रारंभ हो जायेगा-
एमपीआरडीसी के संभागीय डीएम मनवानी ने कहा कि सड़क की स्तथी खराब है गढ्डे है, हमनें बारिश रुकने पर खड़े रहकर गड्डे भरवाये थे पर बारिश से वापस गढ्डे हो गये है तो फिर से भरवाकर स्थित सुधारेंगे। वेसे सड़क निर्माण के टेंडर भी हो गये है बारिश रुकने पर कार्य प्रारंभ हो जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE