BREAKING NEWS
KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में.. <<     KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2024, 11:39 am
KHABAR : चीताखेड़ा-हरनावदा के बीच झील में स्थित अतिप्राचीन लोकदेवता रुणीजा के नाथ के दरबार में होगा भव्य मेले का आयोजन, तैयारियों में जुटे समिति के पदाधिकारी व सदस्य, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। चीताखेड़ा-हरनावदा के बीच झील में स्थित अतिप्राचीन लोकदेवता रुणिजा के नाथ पीरों के पीर बाबा रामदेव के अलौकिक मंदिर पर मेला समिति के तत्वावधान में  इस बार आगामी दिवस 4  सितंबर 2024 बुधवार से 6 सितंबर 2024 शुक्रवार तक लगेगा 3 दिवसीय  72 वां भव्य मेला। मेले में दूर-दूर शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में  मेलार्थियों के पहुंचने की संभावना है। 

बाबा रामदेव के दिव्य दर्शन मात्र से मांगी गई मनोवांछित मुरादें शीघ्र पूरी हो जाती हैं, कोडियन को काया, अंधन को आंख, बांझन को पुत्र की कृपा बरसाने वाले के चमत्कार से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती जा रही हैं। बाबा रामदेव के अलौकिक दरबार में  दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दुकानदार अपनी दुकानें लेकर आते हैं। मेले में रतलाम, मंदसौर, मल्हारगढ़ ,निंबाहेडा,चित्तौड़गड ,नीमच, जावद सहित कई शहरी क्षेत्रों के  अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दिव्य दर्शन कर मेले में  मैले का आनंद लेते हैं। कई भक्त अपनी मुरादे पूरी होने पर बाबा के दरबार में  स्वदेशी वाद्य यंत्र ढोलक झांझ मजीरा और हारमोनियम संगीत की स्वरलहरियों  के साथ निशान (ध्वजा) लेकर भजन कीर्तन करते हुए पैदल बाबा की चौखट पर आकर मत्था टेक कर बाबा का धन्यवाद करते हैं। मेला समिति अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया अपनी टीम के साथ मेले को सफल बनाने के लिए रात दिन व्यवस्था में लगे हुए हैं। पीरों के पीर बाबा रामदेव अलौकिक दरबार  की भव्यता बढ़ाने हेतु निर्माण कार्य चल रहा है। मेले में लगने वाली दुकानों के लिए प्लाट (भुखण्ड) मेले के दो दिन पूर्व दिनांक 2 सितंबर 2024 सोमवार को प्रातः 10 बजे से दुकानदारों को वितरण किए जाएंगे। बाबा रामदेव मेला समिति सचिव   शांतिलाल जैन, उपाध्यक्ष भगत मांगरिया,सुनिल आर्य, पप्पू कच्छावा, मुकेश आर्य सहित समिति के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर मेले को सफल बनाएं और बाबा के दिव्य दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE