मनासा। जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र के नजदीक मेघनिवास के यहां शुक्रवार सुबह 9 बजे करीब एक शक्कर से भरी ट्रक में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से शक्कर लेकर सिंगोली आ रहे ट्रक में लाखों रुपए का माल भरा था। जैसे ही आग लगने की सूचना ट्रक चालक ने स्थानीय सिंगोली थाना पुलिस को दी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो लाखों रुपए का नुकसान हो सकता था।
