चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के आगामी त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम को लेकर बैठकें आयोजन के क्रम में गुरूवार को अभयपुर घाटा क्षेत्र में बैठक का आयोजन कर सभी बजरंगियों ने त्रिशूल धारण करने का संकल्प लिया। संगठन द्वारा पूर्व में लिये गये प्रत्येक बैठक से पूर्व हनुमान चालीसा पाठ किये जाने के निर्णय पर गुरूवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
बैठक में तहसील सुरक्षा प्रमुख शिव प्रकाश लोधा, नगर संपर्क प्रमुख लोकेश साहू, विद्यार्थी प्रमुख पीयूष वैष्णव, यशवंत टेलर आदि की उपस्थिति में अभयपुर गांव कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें अभयपुर अध्यक्ष पद पर विनोद वैष्णव को मनोनीत करने के साथ ही दो-चार कार्यकर्ताओं के मनोनयन की घोषणा की गई। गांव प्रमुख भगवान सिंह, उपाध्यक्ष करण मीणा, विद्यार्थी प्रमुख युवराज सिंह, मुकेश गुर्जर, सुजल राजपूत, तेजपाल सिंह, शिव नारायण वैष्णव, ललित सिंह, राहुल वैष्णव, गजेंद्र सिंह, विष्णु सिंह, राधेश्याम, अमर सिंह, मुन्ना वैष्णव, बीजू सिंह, पप्पू सिंह सहित कईं पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।