BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2024, 7:49 pm
BIG NEWS : नीमच के खिलाड़ियों ने इंदौर में लहराया परचम, नेशनल चैंपियनशिप में दिखाया दम, गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मैडल पर कब्जा, कलेक्टर-एसपी ने किया सम्मानित, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव एवम मुख्य प्रशिक्षक जय प्रकाश लोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि ताइक्वांडो इंडिया द्वारा नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता  का आयोजन दिनाँक 23 से 25 अगस्त 2024 नेहरू स्टेडियम इंदौर में किया गया ,जिसमे दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, आसाम उत्तर प्रदेश एवम मध्य प्रदेश राज्य ने भाग लिया, जिसमे से मेजबान मध्य प्रदेश ऑवरॉल विजेता एवम उत्तर प्रदेश उपविजेता रही एवम तीसरे स्थान पर गुजरात रहा प्रतियोगिता में नीमच जिले से कोच जयप्रकाश लोधा एवम मेनेजर महेश नायक के साथ कूल 15 दलीय टीम ने भाग लेते हुए 4 गोल्ड,3 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज के साथ कुल 13 मैडल पर अपना कब्जा जमाया। जीत कर आने के बाद रेलवे स्टेशन नीमच पर समिति के पदाधिकारी एवम परिजनो ने ढोल धमाकों एवम फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत सम्मान का सिलसीला यही खत्म नही हुआ जिला कलेक्टर  नीमच एवम एस पी ने भी सभी खिलाड़ियों को कलेक्टर ऑफिस बुलाकर  मैडल पहनाकर एवम प्रमाण पत्र एवम ट्रॉफी,  देकर सम्मानित किया । साथ ही अपनी तरफ से सभी खिलाड़ियों को गिफ्ट भी प्रदान किया। एवम उज्वल भविष्य की कामना की गई।
आयुष चौधरी  पिता देवेंद्र कुमार सिंह ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल पिछले 6 साल से लगातार ताइक्वांडो की प्रैक्टिस कर रहे  हैजिन्होंने की अब तक10 नेशनल  एवम18 स्टेट खेले हैइन्हें भी कलेक्टर साहब द्वारा फर्स्ट दान ब्लैक बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
वासु चारण जो को बोल और सुन नही सकता है आपने भी नेशनल प्रतियोगिता मे  सिल्वर मेडल जीतकर  यह साबित कर दिया की अगर  मान मै कुछ करने का पक्का इरादा हो तो हमारी शरीरिक कमजोरिया भी हमको रोक नही सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शालेय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी नीमच जिला ताइक्वांडो संघ के कुल 25 खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर गोल्ड मैडल प्राप्त कर शालेय संभाग स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया।
जिला अध्यक्ष रतन लाल निर्वाण ने बताया कि नीमच जिला ताइक्वांडो संघ लगभग पिछले  40 वर्षाे से जिले में मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में खिलाड़ियों को  तराशने का काम कर रहा है, जिसके फलस्वरूप अब तक लगभग 50 अंतराष्ट्रीय,200 राष्ट्रीय, 500स्टेट लेवल के खिलाड़ी मैडल जीतकर नीमच जिले का नाम रौशन कर चुके हे एवं  पुलिस फोर्स, आर्मी एवम प्रशासनिक सेवाओं में भी चयनित हुए है ।
वर्तमान में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक एवम साम को 5 बजे से 7 बजे तक स्थानीय रेल्वे स्टेशन के पास पुरानी रेल्वे इंग्लिश मीडियम स्कूल में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जिन्हे भी ताइक्वांडो एवम सेल्फ डिफेंस का  निः शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना हो वे कोच जय प्रकाश लोधा मोबाइल नंबर 7869151535 पर   संपर्क कर अपना अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

जिले का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों के नाम-
मिताली  शर्मा अल्फा इंग्लिश स्कूल गोल्ड मैडल
आयुष जयसवार अल्फा इंग्लिश स्कूल गोल्ड मैडल
आयुष चौधरी ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल गोल्ड मैडल
भूपेंद्र सिंह सेठ गिरधारीलाल गर्ग आग्रसेन स्कूल बघाना गोल्ड मैडल
चंद्रिका कैथवास   कार्मल कान्वेंट सिल्वर मैडल
वासु चारण पिता भंवर लाल सिल्वर मेडल
दीपांशु पिता बल्लू दिशावरी  सिल्वर मेडल
दामिनी रावत गर्ल्स मिडिल स्कूल बघाना सिल्वर मेडल
हर्षिता कैथवास कार्मल कान्वेंट स्कूल ब्रॉन्ज
उन्नति बांकोलिया न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल ब्रॉन्ज मैडल
वेदिका अहीर पिता दीपक अहीर  ब्राइट इंग्लिश स्कूल,ब्रॉन्ज मैडल
करन दांगी  न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल ब्रॉन्ज मैडल
अक्षय जैन सेठ गिरधारीलाल गर्ग आग्रसेन स्कूल बघाना ब्रॉन्ज मैडल
दीपांशु पिता बल्लू दिशावरी  सिल्वर मेडल
दामिनी रावत मूलचंद चौधरी स्कूल बघाना सिल्वर मेडल
हर्षिता कैथवास कार्मल कान्वेंट स्कूल ब्रॉन्ज
उन्नति बांकोलिया न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल ब्रॉन्ज मैडल
वेदिका अहीर पिता दीपक अहीर ब्राइट इंग्लिश स्कूल ब्रॉन्ज मैडल
करन दांगी  न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल ब्रॉन्ज मैडल
अक्षय जैन सेठ गिरधारीलाल गर्ग आग्रसेन स्कूल बघाना ब्रॉन्ज मैडल

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE