खरगोन। नगर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने 60 स्थापना दिवस मनाया। संयोजक मुख्य वक्ता सरोज सोनी ने दिप प्रज्वलित किया। संगठन के उद्देश्य और कार्यों पर कहां की विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और यह बड़े गर्व और गौरव की बात है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि समाज एकजुट और संगठित हो। हिंदू समाज के विभिन्न जातियों में बटे होने का फायदा उठाकर धर्मांतरण का कार्य किया जाता है। विश्व हिंदू परिषद विगत 60 वर्षों से हिंदू समाज को संगठित और एकजुट करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू समाज में कोई जात पात, ऊंच, नीच, अमीरी गरीबी का भेद नहीं होना चाहिए। सामाज एकता का ही परिणाम है कि हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए कार सेवा में लाखों हिंदुओं ने अपना योगदान दिया। मुख्य अतिथि बाल गोपाल गौशाला निमरानी श्री श्री 1008 महंत लक्ष्मण गिरि महाराज थे।