BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 11:00 am
KHABAR : जिले की अग्रणी साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति के सदस्‍यों ने जिला कलेक्‍टर से मुलाकात कर सीएम राइज स्‍कूल नीमच के लिए सुझाएं स्थान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की अग्रणी साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति के सदस्‍य जिला कलेक्‍टर से मिले और सीएम राइज स्‍कूल नीमच के लिए 2 स्‍थान सुझाएं।
कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, किशोर जेवरिया, ओमप्रकाश चौधरी, डॉ पृथ्‍वी सिंह वर्मा, रघुनंदन पाराशर एवं भरत जाजू 30 अगस्‍त (शुक्रवार) को जिले के नवागत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा से मिले और पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया। इसके बाद संस्‍था कृति के सदस्‍यों ने जिला कलेक्‍टर से चर्चा करते हुए बताया कि मई 2022 से नीमच में सीएम राइज स्‍कूल शासकीय कन्‍या उमावि नीमच केंट में संचालित हो रहा है। सीएम राइज स्‍कूल नीमच के लिए स्‍थान की तलाश की जा रही है लेकिन शहर के मध्‍य दो सुगम व सुविधाजनक स्‍थान है, जिनमें शासकीय बालक उमावि क्रमांक 2 व कालिदास शिक्षण समिति को आवंटित भूमि का उपयोग सीएम राइज स्‍कूल नीमच के लिए भूमि चयन व भवन निर्माण में किया जा सकता है। चर्चा के बाद संस्‍था कृति के सदस्‍यों ने इस आश्‍य का एक पत्र भी जिला कलेक्‍टर को सौंपा, जिस पर उन्‍होंने गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने का आश्‍वासन दिया। इस संबंध में कृति अध्‍यक्ष गौड़ ने बताया कि हमने सीएम राइज स्‍कूल नीमच के लिए भवन निर्माण के लिए शहर के मध्‍य में 2 स्‍थान सुझाते हुए एक पत्र जिला कलेक्‍टर को सौंपा है और इन स्‍थानों की सुगमता व सुविधा की जानकारी भी दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE