चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चित्तौड़गढ़ शहर के कुम्भानगर के गीता पार्क में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर एक बैठक गीता पार्क में आहूत की गयी जिसमें गणपति महोत्सव समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित होकर रहे। बैठक में आगमी 7 सितम्बर से 17 सितम्बर तक 10 दिवसीय गणपति महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ। बैठक में सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे और सर्वसम्मिति से विचार विमर्श कर संरक्षक रामगोपाल जायसवाल द्वारा आवश्यक निर्णय लेकर निर्देश दिये।
बैठक में हरिश संत, राधेश्याम कुमावत, देव्यांशु शर्मा (हनी), गोविंद छीपा, नकुल शर्मा, राजवर्धनसिंह राठौड़, नमन कुमावत, भावेश सोनी, देव शर्मा, किशन शर्मा, शुभम गाछा, पीयूष कन्नौजिया, बलराम चमार, प्रियांशु सोनी, कालू कीर, राहुल कीर, महिला मण्डल से वसुन्धरा शर्मा, दीया वैष्णव, रेखा संत, सारिका जायसवाल, अनिता कुमावत उपस्थित रहे।