चीताखेड़ा। आगामी दिवस 1 सितंबर 2024 रविवार को श्री देवनारायण पक्षी दाना समिति बड़ा देवरा एवं श्री बीस भुजा माताजी मंदिर जीरन के तत्वावधान में श्री देवनारायण पक्षी दाना समिति जीरन के 11 साल पूर्ण कर 12 वें वर्ष में प्रवेश होने पर पक्षी, पानी, पेड़ और पर्यावरण प्रेमियों का मिलन समारोह बैठक एवं आय व्यय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस पुण्य और पावन समरोह कार्यक्रम में दोपहर 3 बजे वृक्षारोपण,शाम 4 बजे समरोह में उपस्थित संतों के मुखारविंद से आशीर्वचन भी पक्षी, पानी, पेड़ और पर्यावरण प्रेमियों को प्रवाहित किए जायेंगे। श्री देवनारायण पक्षी दाना समिति जीरन ने विगत 11 सालों में बेजुबान जानवरों एवं पक्षियों, पानी, पेड़ों और पर्यावरण संरक्षण हेतु कई किर्तिमान स्थापित किए हैं। बेजुबान जानवरों पक्षियों की रक्षार्थ हेतु कभी सरकार या राजनीतिक नेताओं ने कदम नहीं उठाया उनके लिए देवों की तरह मानव रूप में पक्षी दाना समिति के माध्यम से पक्षी, पानी, पेड़ और पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्पित होकर श्री देवनारायण पक्षी दाना समिति का रुप धारण कर रक्षार्थ करते आ रहे हैं। ऐसे कर्मयोगियों की वार्षिक बैठक एवं मिलन समारोह का आयोजन आगामी दिवस 1 सितंबर 2024 रविवार को श्री देवनारायण बड़ा देवरा जीरन पर आयोजित होने जा रहा है।