BREAKING NEWS
KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में.. <<     KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 11:58 am
KHABAR : अमृत प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन, मालवा प्रांत कार्यवाह लक्ष्मण नवाथे ने की शिरकत, बोले- प्रकृति हमारी आत्मा है, प्रकृति के बिना समस्त मानव जीवन की कल्पना करना असंभव है, पढ़े खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शुक्रवार को नीमच जिले के सरवानिया महाराज शहर के सर्वाेदय कॉलेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से अमृत प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विनित लक्ष्मण नवाथे मालवा प्रांत कार्यवाह, अनिल जैन सरसंचालक, यशवंत यादव विभाग पर्यावरण प्रमुख  जावद खंड के स्वयंसेवक कार्यकर्ता व स्कूली बच्चे उपस्थित थे। सर्वप्रथम विनीत नवाथे प्रांत कार्यवाह व अनिल जैन सरसंचालक ने प़ेड-पौधों का वंदन व पूजा-अर्चना कर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया। इस दोरान विनित नवाथे मालवा प्रांत कार्यवाह ने बताया कि प्रकृति हमारी आत्मा है, प्रकृति के बिना समस्त मानव जीवन की कल्पना करना असंभव है, सृष्टि में जितने भी जीव है, सभी के जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन जरूरी है। विभाग पर्यावरण प्रमुख यशवंत यादव ने स्कूल के बच्चों को ,  अमृत प्रकृति वंदन का महत्व समझाते हुए बताया कि राजस्थान के खेजडली जिले में खेजड़ी वृक्ष को बचाने के लिए सन 1730 में अमृता देवी के एक आह्वान पर 363 बिश्नोई समाज महिलाओं और पुरुषों ने आपने प्राण बलिदान कर दिए।समाज को पेड़ बचाने की प्रेरणा दी। यही बलिदान याद करते हुए और समाज को फिर से एक बार याद दिलाने के लिए कि पेड़ है तो जीवन है यह दिन, अमृत प्रकृति वंदन दिवस के रूप में मनाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE