नीमच। मृत्यु उपरांत नेत्रदान की परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्राम पडदा की धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व फूल कुंवर बाई पति कुंज बिहारी माहेश्वरी के निधन के पश्चात परिजनों द्वारा नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न किया गया। लायंस क्लब मनासा के माध्यम से परिजनों द्वारा अपने प्रिय परिजन का नेत्रदान करवाया गया। नेत्र उत्सारण गोमाबाई नेत्रालय नीमच के डॉक्टर शैलेंद्र जी बनौधा द्वारा किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब मनासा के सदस्य लायन दिनेश झंवर, लायन रमेश मूंदड़ा, लायन एमके डे, लायन नेमीचंद पाटीदार, लायन महेश राठी, लायन अशोक मालपानी, लायन नितिन जैन एवं लायन प्रशांत शर्मा उपस्थित थे।