नीमच। बोहरा समाज भोपाल के गोल्ड मेडलिस्ट डॉ नूरुद्दीन के हाथों शिफाओं के चर्चे दिन ब दिन आम होते जा रहे हैं। डॉ नूरुद्दीन से इलाज कराने के लिए आने वाले सभी मज़हब के मरीज़ों की संख्या हज़ारों में पहुंच रही है।
इस बारे में जानकारी देते हुए लियाकत अली मुंशी ने बताया कि मरीजों का कहना है कि इनके हाथों में ऊपर वाले ने शिफा के लिए गजब की तौफीक दी है। इनमें सेवाभाव का गजब जज्बा है। जब भी कोई मरीज़ किसी भी शहर से इन्हें कॉल कर अपनी परेशानी से अवगत करवाता है, डॉक्टर नूरुद्दीन फ़ौरन बिना फीस लिए फोन कॉल पर मरीज को दवाईयां बताकर उनका इलाज प्राथमिक तौर पर शुरू कर देता है और फिर कुछ ही दिनों के बाद मरीज अपने ठीक होने की जानकारी दुआओं के साथ देता है। डॉ नूरुद्दीन सेवा भाव से बिना पैसों की लालच के पूरी सादगी के साथ अपनी सेवाएं देते हैं। दो नूरुद्दीन द्वारा बुरहानपुर में दरगाह ए हकीमी पर माह के अंत में शिविर लगाया जाता है। जिसका फायदा सर्व समाज के लोग उठाते हैं।