मनासा। मृत्यु उपरांत नेत्रदान की परंपरा का निर्वहन करते हुए मनासा तहसील के गांव पडदा की धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व भगवती बाई पति ईश्वरलाल दानगढ के निधन के पश्चात परिजनों द्वारा नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न किया गया। लायंस क्लब मनासा के माध्यम से परिजनों द्वारा अपने प्रिय परिजन का नेत्रदान करवाया गया।
नेत्र उत्तासरण गोमाबाई नेत्रालय नीमच के डॉक्टर श्रीपद नारायण दीक्षित द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब मनासा के सदस्य लायन दिनेश झंवर, लायन प्रकाश झंवर, लायन नितिन जैन, लायन नेमीचंद पाटीदार, लायन अशोक मालपानी, लायन अंकित सारडा, लायन गगन चौधरी एवं लायन प्रशांत शर्मा उपस्थित थे।